फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जमाव की समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। नगरपालिका मुबारकपुर क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर के लोगों ने रविवार को जल जमाव समस्या को लेकर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन कर नगरपालिका से जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। नगरपालिका परिषद मुबारकपुर के मोहल्ला रसूलपुर में लगभग सात माह से मोहल्ले के घरों से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिसको लेकर मोहल्ले के लोग कई बार नगरपालिका का चक्कर लगा चुके हैं। कोई सुनवाई न होने के कारण मोहल्ले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर नाला निर्माण कराने की मांग किया। घर के बाहर नाला न होने से घरों का पानी बह कर कब्रिस्तान में जा रहा है जिसको लेकर अमिलो मोहल्ला की कब्रिस्तान वालों से कई बार कहासुनी हो चुकी है। जिन लोगों का कब्रिस्तान है उन लोगों ने हमारे घर के सामने बड़ा सा गड्ढ़ा खोद दिया है। ताकि कब्रिस्तान में गंदा पानी बहकर न जाए। गंदा पानी के जल जमाव के कारण गंभीर बीमारी फैलने की आशंका है। वहीं कुछ लोगों को अपने घर में आने- जाने के लिए इसी गंदे पानी में से चलकर जाना पड़ता है। मोहल्ले के तजम्मुल हुसैन का कहना है कि हमारे घरों का पानी पिछले तीस साल से एक पुरानी नाली थी जिसमें पानी बह रहा था लेकिन मुहल्ले के ही मुन्नी लाल यादव ने अपना खेत दिखाकर मेड़ी बांध दिया जिससे जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समस्या को लेकर हम नगरपालिका प्रशासन और जिलाधिकारी के यहां ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन केवल हम लोगों को सात माह से आश्वासन मिल रहा है। इस मौके पर मोहम्मद उमर, बेलाल अहमद, तजम्मुल, अफरोज अंसारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें