देश के वीर सपूतों एवं बलिदानियों की याद में नौ से 15 अगस्त तक मेरी माटी-मेरा देश अभियान आयोजित होगा। पूरी भव्यता के साथ ये कार्यक्रम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में होंगे। जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्रत्येक व्यक्ति एक मुट्ठी मिट्टी लेकर अमृत सरोवर पर एकत्र होंगे। यहां देश के शहीदों का वंदन करते हुए शपथ लेंगे। खेत की इस मिट्टी को मिलाकर दो कलश में रख कर विकास खंड को भेजा जाएगा। उस मिट्टी को विकासखंड से जिला मुख्यालय और जनपद से दो कलश में मिट्टी लखनऊ व दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भेजी जाएगी। जनपद से मिट्टी के कलश को 23 से 24 अगस्त के मध्य लखनऊ और 27 से 29 अगस्त के मध्य युवा मंगल दल, महिला मंगल दल, नेहरु युवा केंद्र, स्काउट गाइड, एनसीसी एवं अन्य संस्थाओं के चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों के माध्यम से दिल्ली भेजे जाएंगे। इस कलश को बेहतर सुसज्जित बैंड बाजे तिरंगे ध्वज के साथ वाहन से रवानगी की जाएगी। युवा और महिला मंगल दल शामिल होंगे।
कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, पंचप्राण के साथ अमृतसर सरोवर में 75 पौधे लगाए जाएंगे। शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। कार्यक्रम में पंचायतों, स्कूल कालेजों के साथ ही सभी स्वयंसेवी संगठनों की भागदीरी भी होगी।
कोट
मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत नौ अगस्त को ग्राम पंचायत व स्थानीय निकाय स्तर पर कार्यक्रम होंगे। स्थल चयन के लिए गांव के अमृत सरोवर एवं शहीद पार्क पंचायत भवन, विद्यालय आदि का चयन किया जा रहा है। लगभग तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। श्रीप्रकाश गुप्ता, सीडीओ आजमगढ़।