आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्र पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए नमन किया। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा किए गये योगदान अविस्मरणीय हैं। स्वतंत्रता के बाद देश के समक्ष आयी चुनौतियों का पंडित नेहरू ने डटकर सामना किया। भारत में औद्योगिक विकास के रास्ते खोले। भारत में उन्होंने विज्ञान और तकनीक का ऐसा ढांचा तैयार किया जो बाद में संचार क्रांति का आधार बना। कांग्रेस महासचिव अजीत कुमार राय ने कहा कि आजादी की लड़ाई में पंडित नेहरू नौ बार जेल गये और देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभायी। पंडित नेहरू ने पंचशील के सिद्धांत के माध्यम से विश्व शांति की अलख जगायी और विश्व में भारत का मान बढ़ाया। पंडित नेहरू अन्तर्राष्ट्रीय नायक के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। इस मौके पर श्यामदेव यादव, चंद्रपाल यादव, ओंकार पांडेय, राना खातून, बृजेश सरोज, इम्तियाज अहमद, श्याम सिंह, आनंद सिंह, मूलचंद चौहान, सईद, शंभू शास्त्री, अहमद, सुभाष यादव आदि उपस्थित थे।