फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
जीयनपुर में कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते नवयुवक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आल टीचर्स एवं इंपलाइज वेलफेयर एशोसिएशन (अटेवा) ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सतत संघर्षरत संगठन अटेवा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाह्न पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अर्ध सैनिक बलों के पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक विशेष अभियान चलाया। आल टीचर्स एवं इंपलाइज वेलफेयर एशोसिएशन अटेवा के जिला संयोजक सुभाष चंद यादव ने बताया कि अटेवा से जुड़े जिले के सभी शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी इंटरनेट मीडिया के ट्विटर एवं फेसबुक प्लेटफार्म के माध्यम से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। प्रधानमंत्री से अर्ध सैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाली के लिएविशेष अभियान चलाकर मांग की। इसी क्रम में अटेवा के फूलपुर ब्लाक संयोजक महेंद्र यादव, दीपक यादव, मधुसूदन यादव, राजेश यादव, प्रतिमा, अर्चना, चंद्रभान यादव, गोविंद पांडेय, अखिलेश प्रजापति, डा. उदय भान यादव आदि शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अभियान चलाया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें