फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आया परिवहन विभाग

विज्ञापन
रोडवेज क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित प्राईवेट वाहनों के विरोध में परिवहन विभाग का अभियान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग ने अवैध वाहन स्टैंडों पर अंकुश लगाने को मुहिम छेड़ दी है। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डा. आरएन चौधरी ने सड़क व चौराहा पर बेतरतीब व अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के चालकों को अपनी वाहनों को निर्धारित स्थलों पर ही खड़ी करने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि इस बार चेतावनी है अगली बार सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग के अफसरों ने नरौली चौराहा, आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग, आजमगढ़-मऊ मार्ग, परिवहन निगम के बस स्टेशन के आस-पास भ्रमण किया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों को निर्धारित स्थल पर ही खड़ी करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, डा. आरएन चौधरी, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रामवृक्ष सोनकर, संतोष कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार यादव, आरआई पवन सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें