फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद नगर पंचायत को वापस हुआ ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। नगर पंचायत को विधायक निधि से 400 केवीए के दिए गए मोबाइल ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग ने काफी दिनों से कब्जे में लेकर फिक्स स्थान पर लगा दिया था। बिजली विभाग ने शनिवार को नगर पंचायत का मोबाइल ट्रांसफार्मर दो साल बाद वापस कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए तत्कालीन विधायक श्याम बहादुर यादव ने अपनी विधायक निधि से नगर पंचायत को 400 केवीए का मोबाइल ट्रांसफार्मर दिया था। जिसे बिजली विभाग ने लेकर रोडवेज के पास फिक्स जगह पर स्थापित कर दिया था। जब कभी गर्मी के दिनों में नगर के ट्रांसफार्मर जल जाते थे तो मोबाइल ट्रांसफार्मर का इस्तेमाल नहीं हो पाता था। क्योंकि विभाग ने उसे एक स्थान पर फिक्स कर दिया था। जिसके चलते कस्बावासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या को देखते हुए सभासदों ने नगर पंचायत के ट्रांसफार्मर को वापस करने के लिए विभाग को ज्ञापन दिया था। शनिवार को बिजली विभाग ने नगर पंचायत का मोबाइल ट्रांसफार्मर वापस कर दिया। इससे कस्बावासियों में काफी हर्ष ब्याप्त है। कस्बे के आबिद, सुफियान, राकेश विश्वकर्मा, रजनीश, मोतीलाल सेठ, बॉबी सेठ, नवनीत गुप्ता, अजय जायसवाल आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें