फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से जला है ट्रांसफार्मर, 72 घरों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों के जले ट्रांसफार्मर को 48 घंटे में बदल दिए जाने का निर्देश दिया है। जिसका अनुपालन जिले में नहीं हो रहा है। विद्युत उपकेंद्र पुष्पनगर अंतर्गत आने वाले गांव बखरा में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिनों से जला है, लेकिन उसे बदलने की कवायद अब तक नहीं की गई है। चार दिनों पूर्व बखरा गांव के छावनी मुहल्ले में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जल गया। इस ट्रांसफार्मर से लगभग 72 घरों का कनेक्शन है। उमस भरी गर्मी में चार दिनों से बिजली न रहने से लोग परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के फरमान का अनुपालन बिजली विभाग नहीं कर रहा है। सब स्टेशन पर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक जले ट्रांसफार्मर को बदलने की कवायद शुरू नहीं की गई है। जिसके चलते चार दिनों से लोगों के घरों में जहां अंधेरा छाया हुआ है तो वहीं अब तो पानी की भी किल्लत होने लगी है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलने क मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें