फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईसी-सीएमओ की गलत रिपोर्ट पर हुआ स्थानांतरण, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में भी स्वास्थ्य महकमें में हुए स्थानांतरण में बड़ा खेल हुआ है। एसआईसी व सीएमओ के स्तर से भेजे गए गलत रिपोर्ट पर निर्धारित मानक के इतर तबादला आदेश होने की शिकायत पर अब शासन कार्रवाई के मूड में आ गया है। शासन स्तर से कई गल्तियों को पकड़ कर सुधारने का प्रयास हुआ है तो वहीं अब जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की भी बात कही जा रही है। जिसमें जिले के एसआईसी व सीएमओ भी शामिल हैं। जिला अस्पताल से स्थानांतरित किए गए डॉक्टरों व कर्मियों में शामिल नर्स कमला यादव वर्तमान में कैंसर से पीड़ित है और वह ऑन बेड है। इसके बाद भी तत्कालीन एसआईसी की गलत रिपोर्ट के चलते उनका स्थानंतरण गैर जनपद कर दिया है। वहीं जिला अस्पताल में बतौर ईएनटी सर्जन तैनात डॉ. आशुतोष सिंह के तबादले में भी एसआईसी स्तर से गलत रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। डॉ. आशुतोष का जिले में सेवा काल मात्र साढ़े चार साल का था और शासन को भेजी गई सूची में उनका कार्यकाल 24 साल बताया गया है। जिसके चलते वे भी गैर जनपद भेज दिए गए। वहीं फार्मासिस्ट अनिल राय अपने संगठन के जिलाध्यक्ष है। नियमत: इनका स्थानांतरण जिले में ही होना चाहिए, लेकिन उन्हें भी गैरजनपद भेज दिया गया है। जबकि ब्लड बैंक के एलटी सुबास पांडेय का पदाधिकारी होने के चलते जिले में ही स्थानांतरण हुआ है। इस मामले में सीएमओ कार्यालय की बात की जाए तो यहां एक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वर्षों से यहीं हैं, जिनका स्थानांतरण नहीं हुआ है। सीएमओ के स्तर पर फार्मासिस्टों का जो स्थानांतरण किया गया है। उसमें भी तरह-तरह के खेल हुए है। चक्रपानपुर में एक पद दो लोगों को स्थानांतरित कर भेज दिया गया है तो वहीं जीयनपुर में तैनात दो फार्मासिस्टों का सिर्फ पटल परिवर्तन कर वहीं छोड़ दिया गया है। इसी क्रम में चंडेश्वर में बिना पद के ही फार्मास्टि की तैनाती कर दी गई है। शासन स्तर से एसआईसी व सीएमओ पर कार्रवाई की बात सामने आते ही स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा है। कोई भी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें