आजमगढ़। जिला अस्पताल में 33 सालो से जमे एक एलटी को शासन ने स्थानांतरित कर दिया है। कर्मचारी संघ का पदाधिकारी होने के चलते गैर जनपद स्थानांतरण करने के बजाए उन्हें जिला अस्पताल से 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया भेज दिया गया है। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर बतौर लैब टेक्निशियन तैनात सुभाष पांडेय 33 वर्षो से एक ही स्थान पर तैनात रहे है। बीच में कई बार उनका स्थानांतरण भी हुआ लेकिन वे राजनैतिक पहुंच के बल पर अपना स्थानांतरण रूकवाने में सफल भी रहे। 33 साल बाद शासन से एक बार फिर उन्हें जिला अस्पताल से 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया पर स्थानांतरित कर दिया है। निदेशक पैरामेडिकल कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र में सुभाष पांडेय को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। निदेशक पैरा मेडिकल ने बताया कि सुभाष पांडेय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी है, जिसके चलते उनका स्थानांतरण गैर जनपद स्थानांतरण नहीं हुआ है।