फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं का डायट पर धरना, मांगा प्रमाणपत्र

Wed, 07 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की मांग को लेकर टीईटी उत्तीण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रशिक्षुओं ने जाफरपुर स्थित डायट पर धरना दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंप चेतावनी देते हुए यहां कि यदि जल्द प्रमाण-पत्र नहीं दिया गया तो वे वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।  मोर्चा के जिला संयोजक रवींद्र यादव ने कहा कि हम प्रशिक्षुओं को न तो अभी तक प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र दिया गया और न ही बकाया मानदेय केे भुगतान किया गया है। कई बार प्रार्थना-पत्र आदि भी दिया गया। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। राशिद अली ने कहा कि हम सभी प्रशिक्षु शिक्षकों की जल्द से जल्द मौलिक नियुक्ति की जाए। जिसस हमें शिक्षण कार्य करने में कोई आवरोध उत्पन्न न हो। धरने को रामविनय मौर्य, शिप्रा यादव, किरन सिंह, सना तबरेज, प्रज्ञा सिंह आदि ने संबोधित किया। रजनीश राय, अखिलेश यादव, चंद्रभूषण भारती, अनीता मौर्या, पिंटू कमार राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें