फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पुलिस लाइन से ट्रेनी कांस्टेबल लापता, देवरिया से आए भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

Sat, 15 Oct 2022 09:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ पुलिस लाइन परिसर से एक ट्रेनी कांस्टेबल लापता हो गया है। जानकारी होने पर देवरिया से आए परिवारीजनों ने उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ पुलिस लाइन परिसर से एक ट्रेनी कांस्टेबल लापता हो गया है। जानकारी होने पर देवरिया से आए परिवारीजनों ने उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। भाई का आरोप है कि कुछ रिश्तेदारों से पुरानी रंजिश चल रही है। उन्होंने धमकी भी दी थी। फिलहाल पुलिस ट्रेनी कांस्टेबल का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


देवरिया जिले के खेरिया गांव निवासी विशाल कुमार यादव (21) पुलिस लाइन परिसर के बैरक में कांस्टेबल पद के लिए 19 जुलाई से ट्रेनिंग कर रहे हैं। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे देवरिया उनके घर पर यहां के किसी अधिकारी ने फोन किया कि विशाल घर तो नहीं गया है।

बीती रात से मोबाइल भी बंद

इसकी जानकारी मिलने पर बड़े भाई सत्य प्रकाश यादव मोटरसाइकिल से पुलिस लाइन पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे फोन से बात हुई थी। इसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा है। कहा कि दो दिन पहले विशाल ने बताया था कि कुछ रिश्तेदार, जिनसे पुरानी रंजिश चल रही है, वे लोग बैरक तक आए थे और धमकी दी थी।

विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लापता कांस्टेबल की तलाश में जुट गई है। पुलिस लाइन परिसर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एक जवान लापता है। उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें