आजमगढ़। भारतीय खेल प्राधिकरण की खेलो इंडिया सेंटर एक जनपद एक खेल के तहत कुश्ती खेल का सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेंटर स्थापित है। खेलो इंडिया सेंटर कुश्ती के लिए प्रशिक्षार्थियों का चयन व ट्रायल्स का आयोजन 23 जुलाई को तीन बजे से स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले बालक व बालिका खिलाड़ियों की आयु नौ से 15 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कुश्ती खेलो इंडिया सेंटर के लिए कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिसमें 50 प्रतिशत बालक एवं 50 प्रतिशत बालिकाओं का चयन किया जाएगा। एक वर्ग की संख्या पूर्ण न होने की स्थिति में दूसरे वर्ग के खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। खेलो इंडिया सेंटर कुश्ती के प्रशिक्षक गोविंद यादव ने बताया कि चयन ट्रायल में इच्छकु लोग आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।