फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फाइलों में ट्रैफिक सिग्नल, सड़क पर बेकाबू यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर में यातायात संचालन के लिए सिग्नल का प्रस्ताव बनाया गया, लेकिन यह फाइलों में कैद रह गया। ट्रैफिक संचालन आज भी हाथों से ही किया जा रहा है। बेतरतीब संचालन की वजह से लोग जाम से जूझ रहे हैं। तीन साल पहले के पुलिस और एडीए के प्रयास ठंडे पड़ गए हैं।शहर के प्रमुख चौराहों की यातायात व्यवस्था सिग्नल के सहारे संचालित करने की कवायद लंबे समय से चल रही है। फिर भी योजना का परिणाम सिफर ही रहा है।
विज्ञापन

यातायात महीने लगभग समाप्त होने को है, लेकिन शहर का ट्रैफिक सुधरा न ही सिग्नल। यातायात संचालन चौराहों पर तैनात होमगार्ड के हाथों के इशारे पर ही हो रहा है। जबकि बोर्ड की बैठक में इसे लेकर कई बार उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिए थे। ताकि नरौली तिराहा, हाइडिल चौराहा, अग्रसेन चौराहा, पांडेय बाजार चौराहा व जजी चौराहा पर सिग्नल लग सके लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया फाइलों में ही अटकी पड़ी है। एडीए का कहना है कि कुछ माह पूर्व पुलिस अधीक्षक यातायात को पत्र जारी कर प्रमुख चौराहों की सूची मांगी थी जहां सिग्नल की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार ने बताया कि जहां डिजिटल ट्रैफिक सिग्नल की आवश्यकता है। उसकी सूची काफी समय पूर्व ही एडीए को उपलब्ध करा दी गई थी। अब क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें