फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने बताई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक से पहाड़पुर एवं दलालघाट से हर्रा की चुंगी तक क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया जाना है। इसलिए जल्द से जल्द टेंडर की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण कराकर सड़क निर्माण कराएं। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु व स्व: रोजगार बंधु व एकल मेज व्यवस्था, औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित कराने के लिए आश्वासन दिया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित बैंक के प्रबंधकों एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि आपस में समंवय स्थापित कर बैंक में उक्त योजनाओं से संबंधित लंबित सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना करें। उन्होने पं. दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्योग विभाग के पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे सभी लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, उपायुक्त उद्योग एसएस रावत सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें