आजमगढ़। आरोपियों की निशानदेही पर गंभीरपुर पुलिस ने बृहस्पतवार को टावर के उपकरणों को बरामद किया। उसकी कीमत करीब चार लाख रुपये हैं। उक्त मामले में 26 जुलाई को पुलिस ने मोबाइल टॉवर से संबंधित उपकरण चोरी के आरोप में चंद्रभानपुर गांव निवासी सुशील कुमार पांडेय, हरिरामपुर निवासी निखिल उर्फ कृपाशंकर विश्वकर्मा, सतीश यादव, सुभम पांडेय, रोहित पाठक, संजय साहनी निवासी देवरिया, मऊ के बृजेश साहनी, फिरोज, अजय यादव, महेश गौड, अहमद व आमिर निवासी मुजफ्फरनगर, जगदीश गुप्ता निवासी गोरखपुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से 12 लाख रुपये के उपकरण, तीन कार, मोबाइल और नकदी बरामद की थी। मौके से आरोपी प्रवीण पाठक उर्फ मोनू, प्रशांत पाठक उर्फ गोलू निवासी हरईरामपुर थाना गंभीरपुर, रणविजय पाठक उर्फ ओम व अफ्सार निवासी मंसूरपुर थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर फरार हो गए थे। प्रवीण पाठक, प्रशांत पाठक व रणविजय पाठक ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।