फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी अखिलेश कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस ऑफिस के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गार्द की सलामी ली इसके बाद निरीक्षण किया। वहीं शहर में पैदल मार्च कर सुरक्षा जिले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने पुलिस ऑफिस का भ्रमण कर विभिन्न कार्यालयों, वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, डीसीआरबी, एलआईयू, शिकायत प्रकोष्ठ व आईजीआरएस शाखा सहित अन्य समस्त शाखाओं का मौका मुआयना किया। साथ ही आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी अनुराग आर्य के साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, एएसपी अमरिन्दर सिंह व समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी व कर्मचारी अभिलेखों के साथ मौजूद रहे। कार्यालय के निरीक्षण के बाद आईजी अखिलेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य व अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस आफिस से डीएम चौराहा और नगर पालिका चौराहा से अग्रसेन चौराहा तथा घण्टा घर होते हुए विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा पर गंभीर रहने की हिदायत दी। कहा मातहतों को भी चौकस रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें