फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ईंट पाथने के नाम पर ली जमीन, भट्ठा लगा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर जमीन पर कार्य कर रहे दूसरे पक्ष से छुड़ाने की मांग की है। लालचन्द पुत्र महाबल, साकिन बरकोला व तहसील निजामाबाद का रहनेवाले हैं। बताया कि मौजा सिकरौर सहबरी, तहसील मार्टिनगंज के गाटा संख्या 493 रकबा 1.38900 का सहखातेदार भूमिधर है। दो वर्ष पहले सिकरौर सहबरी, मार्टिनगंज सरायमीर के व्यक्ति से फोन बात बात हुई थी। बताया कि वह एक साल के लिए बाहर से मिट्टी लाकर ईंट-पथाई करेगा। लेकिन जमीन पर चिमनी लगाकर ईंट पकाने लगा। उसमें ऑफिस भी बना लिया। लालचंद्र ने जब उसे खाली करने को कहा तो वह आना-कानी करने लगा। उसने कई बार थाना व तहसील पर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया आरोप है कि अधिकारी गलत रिपोर्ट लगाकर भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें