फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुण्य की डुबकी लगाई, खिचड़ी खाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बाद भी लोगों ने भैरोबाबा, अवंतिकापुरी, दत्तात्रेय व दुर्वासा धाम पर सरोवर और नदियों में डुबकी लगाई। दोपहर बाद धूप निकलने पर पतंगबाज मांझा, पतंग लेकर छतों पर पहुंचे और जमकर पतंग उड़ाई। मकर संक्रांति पर स्नान के लिए रविवार की रात से ही श्रद्धालु भैरोबाबा धाम, दत्तात्रेय व दुर्वासा धाम पर डेरा जमाए हुए थे। सूर्याेदय होने से पहले ही श्रद्धालुओं ने तमसा, मंजूषा तट पर जहां डुबकी लगाई, वहीं भैरोबाबा मंदिर पर स्थित पोखरे में भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके बाद चावल व उड़द छूकर खिचड़ी की रस्म अदायगी की। शहरवासी सुबह स्नान करने के बाद नए कपड़े पहने और रस्म अदायगी करने के बाद चूड़ा, लाई, गट्टा, गुड़ आदि का सेवन किया। हर घरों में खिचड़ी भी बनाकर लोगों ने त्यौहार के रस्म अदायगी की। मकर संक्रांति के दिन पर भी चौक पर खरीदारी होती रही, जबकि बहू-बेटियों के यहां भी खिचड़ी पहुंचाने का क्रम चलता रहा। इससे शहर सहित बाजारों में चहल-पहल रही। उधर दोपहर बाद निकली धूप ने पतंगबाजों को राहत दी। धूप निकलते ही कंबल में छिपे पतंगबाज छतों पर दिखना शुरू हो गए। इस दौरान जमकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। अहरौला: दुर्वासा धाम पर भोर से ही श्रद्धालुओं का तमसा मंजूषा संगम में स्नान करने के लिए रेला उमड़ा हुआ था। स्नान के बाद लोगों ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद यथा शक्ति दान किया। महराजगंज: विकास खंड स्थित भैरोधाम पर भोर से ही श्रद्धालु ने पवित्र सरोवर में स्नान करना शुरू कर दिया था। स्नान के बाद लोगों ने भैरोबाबा मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। रानी की सराय: आंवक स्थित अवंतिका पुरी धाम के सरोवर में मकर संक्रांति के पर्व स्नान करने वालों का हुजूम उमड़ा रहा। स्नान के बाद लोगों ने दानपुण्य किया। निजामाबाद: महर्षि दत्तात्रेय आश्रम के पास स्थित तमसा और कुंवर नदी के संगम में सुबह से स्नान करने के लिए श्रद्धालु उमड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें