फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पत्नी से बोला..कभी नहीं आऊंगा तुम्हारे घर और फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊं गांव में शनिवार की रात ससुराल रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद होने के बाद मड़ई में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदरुद्दीन (40) जौनपुर जिले के मुड़ैला थाना लाइन बाजार का रहने वाला था। वह अपने ससुराल गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊं गांव में ससुर नबी अहमद के घर पत्नी शहनाज और दो बच्चों बेटा समीर और बेटी इरम के साथ रहता था। शनिवार की रात लगभग 10 बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा। शराब पीकर घर आने से नाराज पत्नी शहनाज से उसका विवाद हाे गया। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकला। जाते-जाते बोला कि अब मैं तुम्हारे घर कभी नहीं आऊंगा। इसके बाद वह गांव से बाहर स्थित एक मड़ई में गया और उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी ने जब उसे लटकते देखा तो इसकी सूचना परिवार को दी। जब तक ससुराल पक्ष के लोग और पत्नी मौके पर पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पत्नी शहनाज का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें