फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आईजीआरएस पर आई शिकायतों का समय से गुणवत्तापरक हो निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण कराया जाय। पीड़ित की समस्या का समाधान करना हमारा प्रमुख दायित्व है। सेवाभाव के साथ पीड़ित की शिकायत का निस्तारण करें। आईजीआरएस से संबंधित एप सभी अधिकारी डाउनलोड करें, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय के अनुसार पूर्ण कर क्रियाशील कराएं।
विज्ञापन

उक्त निर्देश शनिवार को अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उप्र शासन मोनिका एस गर्ग ने सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित को दिए। उन्होने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित छात्रवृत्ति, निर्माणाधीन परियोजनाओं, पुस्तकों का वितरण एवं मदरसा बोर्ड परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आदि योजनाओं की समीक्षा की। आजमगढ़ मंडल के उपस्थित अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के अन्तर्गत आने वाली शिकायतों का इस प्रकार गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाना चाहिए जिससे फीडबैक असंतोषजनक न प्राप्त हो। समय से पूर्व ही शिकायतों का निस्तारण करें। जिससे कि शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में न आने पाए।
उन्होंने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अवगत कराया कि विगत वर्ष प्रदेश में कुल 204 परियोजनाओं को पूर्ण कराया गया जो एक सराहनीय कार्य है। सरकार की मंशा है कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण कराते हुए क्रियाशील कराया जाए। उन्होंने आजमगढ़ मंडल की निर्माणाधीन परियोजाओं जनपद आजमगढ़ के पांच राजकीय इंटर कालेज, छह पाइप पेयजल परियोजनाओं, एक महिला महाविद्यालय एवं 66 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा जनपद मऊ में निर्माणाधीन सद्भाव मंडप, महिला आइटीआइ, बालक आइटीआइ की समीक्षा करते हुए समस्त निर्माणाधीन परियोजनाओं के पूर्ण करने के लिए तिथि नियत करते हुए इन्हें अतिशीघ्र पूर्ण कराकर क्रियाशील किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए थर्ड पार्टी जांच एवं उपयोगिता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उनको मदरसा बोर्ड परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राज्यानुदानित मदरसों में बेसिक शिक्षा विभाग से प्राप्त पुस्तकों के वितरण, टर्मलोन ऋण योजनांतर्गत वसूली से संबंधित तथ्यों से अवगत कराया गया। समीक्षा बैठक में उप निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ संजयनाथ तिवारी़, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजमगढ़, वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालिया राजीव यादव आदि संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें