फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय बढ़ा, पर एजेंसियों को नहीं मिल पा रहा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की कम खरीदारी होने पर सरकार ने खरीद की समय सीमा बढ़ाकर 15 से 30 जून कर दिया है। ताकि इसके बीच अधिक से अधिक गेहूं की खरीद हो सके। हाल यह है कि छ: दिन बीतने के बाद भी गेहूं खरीद का प्रतिशत नहीं बढ़ पाया है। एजेंसियों को गेहूं ही नहीं मिल रहा है। 71 हजार मिट्रिक टन के सापेक्ष 21 जून तक 73 क्रय केंद्रों से महज 13850.49 मिट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हो पाई। सभी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जनपद में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई थी। इस बार 71 हजार मिट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य था। इसको पूरा करने के लिए खाद्य विभाग ने 21, भारतीय खाद्य निगम ने 02 व पीसीएफ ने अपने 50 क्रय केंद्र खोले थे। अप्रैल माह के अंत में व मई माह के प्रथम में गेहूं की अच्छी खरीदारी हुई लेकिन इसके बाद धीरे- धीरे क्रय का ग्राफ गिरता गया। सरकार ने गेहूं क्रय का समय तो बढ़ा दिया है लेकिन हाल यह है कि एजेंसियों को गेहूं मिल नहीं रहा है। अब 30 जून तक गेहूं की खरीद होनी है। छ: दिन बीतने के बाद भी खरीद का प्रतिशत नहीं बढ़ पा रहा है। तीनों एजेंसियों ने 4143 किसानों से महज 13850 मिट्रिक टन ही गेहूं खरीद पाई जो लक्ष्य के हिसाब से काफी कम है। जिला विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार की तरफ से गेहूं खरीद का समय बढ़ाया गया है। अब 30 जून तक खरीदारी होनी है लेकिन एजेंसियों को गेहूं नहीं मिल पा रहा है। किसान धान की खेती की तैयारी में जुटे हैं। जिसके पास गेहूं है उससे संपर्क कर खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें