फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बदमाशों ने कट्टा और चाकू के बल पर दो भैंस लूटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। फतूही गांव में बुधवार की रात में बदमाशों ने शीला प्रजापति के घर में घुसकर कट्टा और चाकू के बल पर दो भैंस लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता शीला प्रजापति ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 11:15 बजे एक पिकअप से आठ से नौ बदमाश उनके घर में घुस आए। घर में बंधी दो भैंसों को जबरन पिकअप पर लादना शुरू कर दिए। परिवार की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बदमाशों ने घर में मौजूद सात साल बच्ची का मुंह दबा दिया। इससे परिवार दहशत में आ गया। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य माध्यमों से भी बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें