फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्यूबवेल की छत गिरने से तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के करीमुदीनपुर गांव में ट्यूवेल की छत पर चढ़ कर तीन युवक जामुन तोड़ रहे थे। तभी अचानक ट्यूबवेल की छत गिर गई। जिससे तीनों युवक ट्यूबवेल के कुएं में गिर पड़े। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के करीमुदीनपुर गांव निवासी अतुल मौर्या (25), रूपेश मौर्या (29) व अवनीश (20) रविवार की दोपहर 12 बजे गांव के एक पुराने ट्यूबवेल की छत पर चढ़ कर जामुन तोड़ रहे थे। तभी ये घटना हुई। परिजनों उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने अवनीश की हालत गंभीर देखते ही उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं अतुल व रूपेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें