जिले के कई अलग-अलग थानों में फर्जी गोल्ड लोन का मामला दर्ज हुआ था। इसकी जांच को चार टीमें एसपी के निर्देश पर लगाई गई थी। कुछ दिनों फर्जी लोन दिलाने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था तो वहीं अब तीन वैल्युअर को भी पकड़ने मेें पुलिस सफल हुई है।
शहर कोतवाली में 11 जनवरी को सोनू मौर्या, मुबारकपुर थाने में नौ जनवरी को विमला देवी ने, कंधरापुर थाने में 12 जनवरी को शशिकला ने खुद के खातों पर फर्जी तरीके से गोल्ड लोन लिए जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। एसपी के निर्देश पर चार टीम बनाई गई थी। टीम ने पूर्व में फर्जी गोल्ड लोन दिलाने वालों को गिरफ्तार किया था। वहीं वैल्युवर की जांच में पुलिस जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस ने वैल्युवर फैजल हक निवासी छोटी अर्जेंटी थाना मुबारकपुर, संतोष सेठ निवासी कप्तानगंज और गोविंद कुमार सेठ निवासी लछिरामपुर को नरौली पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस को अभी कुछ और आरोपियों की तलाश है, जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।