निजामाबाद थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। सं?
- फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। निजामाबाद थाने की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अलग-अलग लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से तमंचा-कारतूस, बाइक व मोबाइल बरामद किए। जानकारी के मुताबिक, 21 अक्टूबर को हुसामपुर बड़ागांव निवासी सिंटू यादव पुलिया के पास अपने मोबाइल का टार्च जलाकर आ रहे थे। तभी फरिहा की तरफ से बाइक से आए तीन व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीना और फरारी हो गए। वहीं 18 सितंबर को कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव निवासी अभिषेक राय ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि बाइक सवार लोग मोबाइल व पैसे लेकर भाग गए। पुलिस दोनोें मामलों मेें आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस टीम अभियुक्तों की तलाश में बड़ागांव नहर पुलिया पर थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि चकिया की ओर से मुइया मकदूमपुर की ओर लूट के वांछित अभियुक्त दो बाइक से जा रहे हैं। बताए हुए स्थान पर पुलिस जा धमकी। पुलिस को देख दो बाइक पर सवार तीन लोग भागने लगे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इनकी पहचान दीपक यादव निवासी कल्हौर थाना अहरौला, अंकित यादव निवासी बैठोली थाना सिधारी व कार्तिक दूबे निवासी बसगित थाना जहानागंज शामिल है। उनके पास से 11 मोबाइल, एक तमंचा, एक कारतूस व दो बाइक बरामद हुई है।