फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शारदा टॉकीज में तीन नाटकों का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा टॉकीज में बृहस्पतिवार को लोक गायन से 17 वें आजमगढ़ रंग महोत्सव आरंगम का शुभारंभ हुआ। जिसमें भगत सिंह के शहादत दिवस पर समर्पित नाटक गगन दमामा बाज्यो सहित दो नाटकों का मंचन हुआ। संस्कृति विभाग केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नाट्य विधा पर आयोजित आरंगम की शुरुआत शाम पांच बजे हुई। प्रारंभ में लोककला को समर्पित कार्यक्रम पूर्वरंग में लोक गायन की विभिन्न विधाओं पचरा, चनैनी व कजरी आदि का प्रदर्शन हुआ। लोकगायक संतराज गौड़ ने अपनी गायकी का प्रदर्शन किया। श्याम रंग नाटक जावेद सिद्दीकी द्वारा लिखित डिंपी मिश्रा द्वारा निर्देशित एवं रंगलोक अकैडमी ऑफ फिल्म एंड थिएटर आर्ट्स द्वारा सूरसदन में प्रस्तुत किया गया। यह काव्य नाटक कृष्ण राधा के प्रेम पर हुई कविताओं से प्रभावित है। सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर प्रख्यात अभिनेता पियूष मिश्रा द्वारा रचित और श्रीनारायण पांडेय द्वारा निर्देशीत नाटक ‘गगन दमामा बाज्यो’ का मंचन हुआ। इसी नाटक पर पहले फिल्म ‘भगत सिंह द लीजेंड’ बन चुकी है। मुख्यअतिथि सामाजिक कार्यकर्ता दीनू जायसवाल और तल्हा रशादी प्रवक्ता उलेमा कौंसिल रहे। इस दौरान सूत्रधार संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सीके त्यागी, ममता पंडित, कंचन, शिखा, अरूण, विवेक पांडेय व हरिकेश मौर्य अखिलेश द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें