फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में घायल तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में घायल तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना के करनपुर गांव निवासी भोभल राम (65) पुत्र स्व. दुर्बल राम 20 अक्टूबर को बालवलगंज स्थित फर्नीचर के दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराये। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। अतरौलिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर छतौरा गांव निवासी रामानंद (75) पुत्र स्व. विश्वनाथ 11 अक्टूबर को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जहानियापुर गांव निवासी सोहन यादव 21 पुत्र मनता यादव चार अक्टूबर को अपनी पत्नी अनीता यादव के साथ बाइक से फरिहां बाजार जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर सोहन को वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी शनिवार को मौत हो गई। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। पत्नी गर्भवती बतायी जारही है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें