फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 11 बायोमेट्रिक मशीनों में से तीन मशीन मिलीं खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए शनिवार को डीएम रविंद्र कुमार और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा डीएवी पीजी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम देखा और परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया की जानकारी संबंधित टीम से प्राप्त की। डीएवी पीजी कॉलेज में निरीक्षण के दौरान 11 बायोमेट्रिक मशीनों में से तीन मशीनें खराब पाई गईं। इसके अलावा सभी कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय मिले। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें और ड्यूटी में तैनात कर्मचारी लगातार उनकी निगरानी करते रहें। उन्होंने सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी सुनिश्चित करें। साथ ही कक्ष निरीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एंव राजस्व) गंभीर सिंह, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें