फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम ने शुरू की मदरसों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर जनपद में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम सोमवार को शुरू हो गया। सोमवार को नगर क्षेत्र के जामेअतुर्रशाद मदरसे की जांच की गई। डीएम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच की कार्रवाई की।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम द्वारा सभी तहसीलों के एसडीएम, बीएसए और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तीन सदस्यीय टीम बनाकर सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में 387 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। जिसकी सूची सभी संबंधित तहसील पर एसडीएम को भेजी जा चुकी है। इस सूची के हिसाब से सर्वे में इस बात की जानकारी ली जाएगी कि जो सूची के बाहर के हैं वह बिना मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। सर्वे में मदरसों के मान्यता के साथ ही जिस जमीन पर मदरसा बना है उसकी भी जांच की जा रही है। सोमवार को जामे अतुर्रशाद की जांच खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश वर्मा के नेतृत्व में सर्वे टीम ने मदरसा प्रबंधन से जांच पड़ताल की। मदरसे की मान्यता के साथ ही विद्यार्थियों के पंजीकरण की संख्या और उपस्थिति की भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें