फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन में तीन लीकेज, बेपरवाह नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बलुआ व सरैया मुहल्लों में डायरिया फैलने की असल वजह नगर पालिका की लापरवाही मानी जा रही है। लोगों का कहना है कि कसबे में कई दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। पेयजल में क्लोरीन नहीं डाली जा रही थी और पेयजल पाइपलाइन में भी लीकेज है। कोविड के चलते संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए एक साल से भी अधिक समय से प्रयास चल रहे हैं। डेंगू के संबंध में बैठक में जिलाधिकारी सफाई और सैनिटाइजेशन का निर्देश दिया था। इसके बावजूद मुबारकपुर नगर पालिका ने किसी बात की परवाह नहीं की। असुरक्षित सीवेज प्रणाली के चलते इलाके का जल पहले से ही दूषित है। इसके चलते पहले भी कई बार पीलिया और डायरिया फैल चुका है। नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन नाले और नालियों के बीच से गुजरी है, जिसमें तीन जगहों पर लीकेज है। लोगों ने कई बार नगर पालिका चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से इसकी शिकायत की लेकिन लीकेज बंद करने का प्रयास ही नहीं किया गया। डायरिया फैलने का मुख्य कारण इलाके की पेयजल आपूर्ति को माना जा रहा है। इसीलिए प्रशासन ने मंगलवार को पेयजल की आपूर्ति बंद करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें