जिलें में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सगड़ी : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर पेट्रोप पंप के पास मंगलवार की शाम तीन बजे बाइक व बुलेट के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 26 वर्षीय नरेश यादव पुत्र सदरी यादव निवासी पियरोपुर थाना मुबारकपुर व 29 वर्षीय मृत्युंजय वर्मा पुत्र गुलाब चंद वर्मा निवासी पूरा रामपुर थाना देवरिया सदर जिला देवरिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 22 वर्षीय रोशन पुत्र राजेंद्र व गुलाब चंद पुत्र फेकू निवासी रामपुर थाना देवरिया सदर जिला देवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलेट सवार नरेश यादव अपने छोटे भाई रोशन के साथ अंजानशहीद से काम निपटा कर घर जा रहे थे। पीछे से आ रही अंबेडकरनगर निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह की कार ने बुलेट में टक्कर मार दी। इसके बाद ही बुलेट सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। पुलिस ने कार चालक राजेंद्र प्रताप सिंह को मय कार हिरासत में ले लिया है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार जैगहा बाजार के पास स्कार्पियों ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय सोनू यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी आजमपुर चकिया थाना कंधरापुर गंभीररुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर और मोटर मैकेनिक का काम करता था। मृतक के भाई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
-