फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के देवगांव, दीदारगंज और निजामाबाद थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल दो युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक जहां रिश्तेदारी में खिचड़ी पहुंचा कर वापस लौट रहा था तो दूसरा बाजार से मकर संक्रांति पर्व के लिए जरूरी सामान खरीद कर घर आ रहा था। जबकि एक किशोर की कार की चपेट में आने से मौत हुई। वहीं दो घायलों का अलग-अलग अस्पतालों पर इलाज चल रहा है। निजामाबाद: क्षेत्र के बेगपुर खालसा गांव निवासी अमरजीत गोंड (22) पुत्र कोमल गोंड बुधवार की शाम खिचड़ी के लिए जरूरी सामान खरीदने निजामाबाद बाजार गया था। खरीदारी के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहा था कि पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। लालगंज: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पश्चिम गांव निवासी संदीप कन्नोजिया (26) पुत्र लालबहादुर व प्रदीप कन्नौजिया (24) पुत्र जंग बहादुर बुधवार को रिश्तेदारी में खिचड़ी पहुंचाने बाइक से मेहनाजपुर बाजार गए थे। रात लगभग आठ बजे दोनों रिश्तेदारी से घर के लिए चले। मेहनाजपुर थाना अंतर्गत कूबा इंटर कालेज के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोशी की हालत में काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। रात 12 बजे के लगभग संदीप को होश आया तो उसने फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर आए और दोनों को इलाज के लिए सीएचसी टीकरगढ़ लालगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने संदीप को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। प्रदीप के दो बच्चे हैं। अंबारी : दीदारगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर के पास मंगलवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर अंकुर (17) पुत्र राजेश निवासी संग्रामपुर और अमन यादव (18) घायल हो गए थे। अंकुर को गंभीर चोट आई थी। अंकुर को स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन परिजनों उसे मऊ जिले के एक प्राइेवट अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में छोटा था। पुलिस ने हादसों में मृत तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें