आजमगढ़। जिले की कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार को तीन निरीक्षकों के अलावा 62 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। जबकि सच्चिदानंद को एसपी के पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने इंस्पेक्टरों में महेंद्र शुक्ला को लाइन से निरीक्षक अपराध शहर कोतवाली, अनुराग कुमार को निरीक्षक फूलपुर कोतवाली बनाया गया है तो वहीं शिवशंकर सिंह को लाइन से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टरों अश्वनी कुमार मिश्र को बदरका चौकी, विजय कुमार शुक्ला पुलिस आफिस यातायात, श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम, सुनील दुबे चौकी रोडवेज, रामकृष्ण सिंह चौकी सठियांव, अखिलेश चौबे चौकी लोहरा, प्रमोद सिंह चौकी रासेपुर, राजेंद्र पटेल चौकी पकड़ी, सौरभ त्रिपाठी चौकी बोगरिया, शिवसागर यादव चौकी गंभीरपुर, नवल किशोर चौकी फरिहां, उमाकांत चौकी रसीदगंज, राजेश कुमार चौकी अजमतगढ़, विजय नरायण पांडेय चौकी माहुल, प्रदीप राही चौकी इमिलिया, धीरेंद्र बहादुर सिंह चौकी कचहरी, गोपाल मौर्या चौकी महुला, जगदीश प्रसाद सेमरी और बेचू यादव को चौकी बड़सरा खालसा की जिम्मेदारी दी। इसी तरह राम निहाल वर्मा को थाना कंधरापुर, अजय प्रताप सिंह को थाना रानी की सराय, ओम प्रकाश सिंह को थाना मेंहनगर, शंकर यादव को कोतवाली जीयनपुर, अनुज पांडेय को थाना कंधरापुर, गोपाल जी को थाना बरदह, राजेंद्र कुमार को थाना सिधारी, प्रमोद यादव को थाना कप्तानगंज, ओंकारनाथ पांडेय को थाना गंभीरपुर, हरिश्चंद्र को थाना पवई, विपिन कुमार सिंह को कोतवाली फूलपुर, कमला सिंह यादव को थाना बरदह, श्याम सिंह को थाना बिलरियागंज पर नई तैनाती दी गई है। वहीं आकाश कुमार को थाना रानी की सराय, राजबहादुर को थाना गंभीरपुर, मनोज विश्वकर्मा को कोतवाली देवगांव, जफर खां को थाना कंधरापुर, सूरज चौधरी को कोतवाली देवगांव, मेहरे आलम को थाना सिधारी, उमेश चंद्र को थाना अतरौलिया, सुल्तान सिंह को थाना महराजगंज, प्रभात पाठक को थाना अतरौलिया, रामकृपाल सोनकर को थाना तहबरपुर, सुरेंद्र नाथ व रमाशंकर को थाना अहरौला, अजीत सिंह को तरवां, मदन गुप्ता व उमाकांत को जीयनपुर, सुबोध कुमार व रतन कुमार को थाना कंधरापुर, परमहंस सिंह को थाना दीदारगंज व जयप्रकाश को थाना पवई भेजा गया है। वहीं बृजेंद्र मिश्र को थाना रौनापार, लौजारी राम को थाना निजामाबाद, मान सिंह को थाना देवगांव कोतवाली, अभिषेक सिंह को मेंहनगर, मो. आसिफ को रौनापार तथा सच्चिदानंद यादव को पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।