फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो सड़क हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र के सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में एक युवक, एक युवती और एक अधेड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के कादीसाद गांव निवासी आकाश यादव (20) पुत्र शनि यादव शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से जहानागंज बाजार जा रहे थे। जैसे ही जहानागंज बाजार पहुंचा तभी अचानक गाय सामने आ गई और उससे टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसडा आइमा गांव निवासी श्रीराम चौहान (45) पुत्र स्व. फेरु चौहान शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आजमगढ़ से अपनी पुत्री पुष्पा चौहान (21) के साथ सरकारी बस से सठियांव जा रहे थे। जैसे ही सठियांव पहुंच कर बस से उतर रहे थे। तभी बस चल दी जिससे पिता पुत्री गिर कर घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें