फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फिर मिले तीन संक्रमित, चार की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण पर लगाम नहीं लग रहा है। रविवार को एक बार फिर तीन नए संक्रमित मिले है। तो वहीं चार पुराने संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या मात्र एक घट कर 34 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर लगाम के लिए गाइड लाइन का अनुपालन किया जाना जरूरी है। रविवार को कुल 260 लोगों की जांच की गई। जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 20028 संक्रमित मिल चुके है। जिसमें 19752 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वर्तमान में जिले में 34 एक्टिव केस है। जिन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने पुन: आम जनता से अपील किया कि भीड़ में सामाजिक दूरी का ख्याल रखे और मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन

- मनोज गोंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें