फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नौ महीने बाद गिरफ्त में आए दुष्कर्म के तीन आरोपी, जान से मारने की धमकी देकर हो गए थे फरार

Sun, 01 Jan 2023 07:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

28 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया था कि गोपाल पुत्र मोती, प्रशांत पुत्र नगीना व सुदर्शन पुत्र किशुन घटना वाले दिन जबरन उसके घर में घुस आए और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुबारकपुर थाना क्षेत्र में नौ माह पूर्व सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पीड़िता ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। नौ माह के लंबे अंतराल के बाद पुलिस ने तीनों नामजद अभियुक्तों को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

28 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया था कि गोपाल पुत्र मोती, प्रशांत पुत्र नगीना व सुदर्शन पुत्र किशुन घटना वाले दिन जबरन उसके घर में घुस आए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारने-पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। नौ माह बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गोपाल के घर के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। गिरफ्तारी के दौरान तीनों अभियुक्त गोपाल के घर के बाहर अलाव ताप रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें