फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गैरहाजिर मिले तीन डाक्टर, दो विद्युतकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने लालगंज में बृहस्पतिवार को 100 शैया अस्पताल व 132 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन डॉक्टर और दो विद्युतकर्मी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डाॅ. राम आशीष सिंह यादव सर्जन, डॉ. शिव कुमार यादव, डाॅ. अख्तर हुसैन व मोहम्मद इस्माइल डेंटल हाईजिनिस्ट अनुपस्थित पाए गए। वही, दो डाक्टर मेडिकल लेकर छुट्टी पर मिले। दवा वितरण कर रहे कर्मचारियों के बारे में पूछने पर चीफ फार्मासिस्ट ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर ट्रेनिंग कर रहे हैं। डीएम ने कुत्ता काटने के इंजेक्शन वाले रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उधर, विद्युत उपकेंद्र के निरीक्षण में एसडीओ अंबर यादव व जेई सुबोध कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। इसके बाद क्षीजिरपुर व कैथी शंकरपुर में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इसमें कार्य रहे मजदूरों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। बीडीओ को निर्देश दिया कि कार्य को गुणवत्तायुक्त पूर्ण करायें।
वहीं, डीएम ने अटल आवासीय विद्यालय गम्भीरवन का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को शेष कार्यां को जल्द पूर्ण कर उसे हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें