फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन दिवसीय कजरी महोत्सव का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हरिहरपुर कजरी महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम दिन की शुरुआत हरिहरपुर घराने के कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना एवं बाल कलाकारों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति से की गई। इसके बाद विपिन पांडेय, रोशनी गोंड, बरखा मिश्रा, संतोष मिश्रा, नन्हे लाल मिश्र आदि के द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया। अरुण कुमार अनाड़ी, अनुपम राय गुड्डू, सालम सांवरिया द्वारा कजरी गीतों का गायन कर लोगों को भावविभोर कर दिया गया। इसके साथ ही अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सामूहिक कजरी का गायन किया गया। हरिहरपुर कजरी महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले समस्त कलाकारों एवं कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले आयोजकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा़ आई एन तिवारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग एसएस रावत, जिला सूचना अधिकारी पर्यटन रूपेश गुप्ता, एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें