फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: माहुल में ग्राम न्यायालय में तीन मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। माहुल के अहरौला रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को ग्राम न्यायालय लगाई गई। इसमें न्यायाधीश हर्ष आनंद की ओर से तीन मामलों का सुनवाई के बाद निस्तारण किया गया। ग्रामीण न्यायालय फूलपुर के न्यायाधिकारी हर्ष आनंद ने सुनवाई करते हुए सबसे पहले सरकार बनाम इरशाद की पत्रावली तलब की। दुर्घटना के मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद निस्तारण किया। आरोपी को बरी कर दिया। सरकार बनाम रामकुमार और सरकार बनाम अनिल विश्वास जो कि एक दशक से अधिक समय से न्यायालय में लंबित था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद निस्तारण कर दिया गया। ये तीनों मामले पवई थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से थे। न्यायाधीश हर्ष आनंद ने बताया कि हमारा प्रयास है कि वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण हो। तीन मामलों का आज निस्तारण किया गया है। अब हर माह ग्राम स्तर पर न्यायालय लगाई जाएगी। इससे त्वरित न्याय हो सके। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, पेशकार सुधाकर यादव, महीप सिंह सहित माहुल चौकी और फूलपुर थाने की पुलिस मौजूद रही।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें