बलरामपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बगवार गांव निवासी सिकंदर कुमार (32) पुत्र संतलाल सोमवार की शाम साढ़े चार बजे बाइक से जीयनपुर बाजार जा रहा। इस बीच सगड़ी तहसील के पास दूसरी तरफ से तेज गति से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें सिकंदर गंभीर रूप घायल हो गया। इसी क्रम में दूसरी घटना में जीयनपुर थाना क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी अवनीश कुमार (26) पुत्र अनिल कुमार, बलवंत कुमार (23) पुत्र रविंद्र सोमवार की शाम पांच बजे चक्रपानपुर से घर जा रहे थे। जैसे ही महुला चट्टी पहुंचे थे तभी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। संवाद