फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाहिता को भगा कर निकाह करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता 10 फरवरी को अचानक से लापता हो गई थी। विवाहिता के लापता होने पर परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराया। विवाहिता को भगाने वाले उसे लेकर राजस्थान गए, जहां धर्म परिवर्तन करा कर निकाह भी कर लिया। इसकी जानकारी होने पर विवाहिता किसी तरह वहां से भाग कर वापस घर लौटी। इसके बाद तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मेंहनगर निवासिनी एक विवाहिता 10 फरवरी को गायब हो गई थी और फिर 17 फरवरी को वापस भी आ गई। पूछताछ में उसने बताया कि एक युवक से उसकी बात चीत मोबाइल पर होती थी, जो अपना नाम सोनू सिंह बताता था। वहीं बहला-फुसला कर उसे राजस्थान प्रांत के नागौर जिला लेकर चला गया। जहां इरफान, अलाउद्दीन व मुमताज निवासी नागौर ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह भी कर लिया। इस बात की जानकारी जब विवाहिता को हुई तो वह वहां से भाग कर वापस घर लौट आई। इसके बाद गुमशुदगी के दर्ज मुकदमे में धर्म परिवर्तन कराने, निकाह कर लेने आदि धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की विवेचना में यह भी तथ्य सामने आया कि विवाहिता की उम्र मात्र 16 साल है। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों नामजद आरोपियों को मानपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें