फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक को 500 मीटर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम को 7:45 बजे हुए सड़क हादसे में देवपार निवासी सत्यम यादव की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। सत्यम बाइक से भदुली बाजार स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। देवखरी के पास बस चालक ने सत्यम की बाइक में टक्कर मार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य ने बताया कि मृतक की मां संजू यादव ने कंधरापुर थाने में बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें