कोतवाली पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान अभियां बाजार के पास से कार से जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच देसी बम, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक तीनों जौनपुर में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने बाजार से पहले ही घेराबंदी कर कार को रोका। कार सवार फैज मोहम्मद फारुकी निवासी परेवा नारायण हथिगवां प्रतापगढ़, अजीत मिश्रा निवासी बछरौली प्रतापगढ़ और जबी उल्ला फारुखी निवासी दनियालपुर नबाबगंज प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि तीनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भदोही मोढ़ से नेतानगर सुरियावां होते हुए अभिया बाजार से जनपद जौनपुर जाने वाले थे। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।