आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली व मुबारकपुर थाने की पुलिस ने दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को रविवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर लाटघाट तरौका गांव निवासी पुनीत कन्नौजिया और मनीष राय तथा वाराणसी जनपद के पांडेयपुर थाना क्षेत्र के चौकाघाट निवासी रोहित है। संबंधित थानों की पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।