थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाने के बाद युवक ने वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये वसूल लिए। युवक की दहशत से लड़की ने जहां स्कूल जाना छोड़ दिया तो वहीं परिजनों को भी घटना से अवगत करा दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर में वादी मुकदमा ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर विपक्षी अतीक उर्फ छोटक ने एक साल पूर्व अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे दिखा कर वायरल करने की वह धमकी देता था और पैसों की डिमांड करता था। 10 हजार-15 हजार कर के साल भर में उसने कुल पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी वह धमकी देता रहा। 18 मार्च को लड़की स्कूल जा रही थी तो रास्ते में उसे रोक कर छेड़खानी करने लगा। पीड़िता जहां स्कूल जाना छोड़ दिया और परिजनों को जानकारी दी। 20 मार्च को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद अतीक निवासी वार्ड संख्या 10 हरिवंश नगर कस्बा मेंहनगर को अछैवर पुलिया से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।