फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जेल से निकलते ही विरोधियों को दी धमकी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक शातिर अपराधी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह जेल से छूटने के बाद वाहनों के काफिले के साथ अपने घर जा रहा है और विरोधियों को देख लेने की धमकी दे रहा है। इस वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लिया और उक्त अपराधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेंहनाजपुर थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे सिंह जेल से रिहा होने के बाद वाहनों के काफिले के साथ अपने घर मेहनाजपुर आ रहा है। रास्ते में तेज आवाज में वाहनों के हार्न बजाए जा रहे थे तो वहीं विरोधियों को धमकी भी दे रहा था। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसओ मेहनाजपुर प्रदीप कुमार मिश्रा ने शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें