स्थानीय कस्बा के नई बाजार में बुधवार की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ क्लीनिक के शटर का ताला तोड़ अंदर रखे नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित डॉक्टर ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। सरायमीर थाना के हाजीपुर गांव निवासी डॉ. बेलाल अहमद पुत्र अबुलैस कस्बा के नई बाजार मुहल्ला निवासी फुरकान अहमद के मकान में दुकान किराये पर लेकर डेढ़ साल से क्लीनिक चलाते है। रोज की भांति बुधवार की देर शाम वह अपनी क्लीनिक बंद कर घर चले गए। सुबह मकान मालिक ने शटर का ताला टूटा देखा तो सूचना डॉक्टर को दिया। सूचना मिलते ही डॉक्टर मौके पर पहुंचे और शटर खोल कर अंदर जाकर देखा तो काउंटर में रखा छह हजार रुपये गायब थे। बरसात के चलते वह बुधवार की रात पैसा घर नहीं ले गए थे और क्लीनिंग के दराज में ही रख दिया था। घटना के बाबत डॉ. बेलाल ने पुलिस को सूचना दे दी है।