सरायमीर। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सिवारा बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात चोराें ने सेंध काट कर हजारों का माल पार कर दिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना भी किया।
दीदारगंज थाना के गोसड़ी गांव निवासी अविनाश सिंह सिसवारा बाजार में रेडिमेड कपड़ों की दुकान खोल रखा है। रोज की भांति मंगलवार की रात भी वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में अज्ञात चोर सेंध काट कर दुकान में घुसे और लगभग 50 हजार कीमत के लोअर, टीशर्ट, पैंट व अन्य कपड़े आदि उठा ले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार को हुई तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना के बाबत पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।