फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शहर क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए लगाए जाएंगे हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र को सुंदर बनाने की कवायद प्रशासन द्वारा शुरू की गई है। इसके लिए प्रशासन विभिन्न प्रकार के एक हजार पौधों का रोपण करेगा। इसके लिए 15 अगस्त को अभियान चलाकर प्रशासन इन पौधों को लगाएगा। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाएगा।
विज्ञापन

शहर को हराभरा बनाने के लिए साथ ही रंग बिरंगे फूलों से महकाने की तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके लिए उसके द्वारा फूलदार पौधों को लगाने की तैयारी की गई है। नगर क्षेत्र में कुल 1000 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। हर एक सड़क पर अलग तरह का पौधा लगाया जाएगा। अगर किसी सड़क पर अमलताश का पौधा लगेगा तो सिर्फ अमलताश ही लगेगा। वहीं अगर किसी मार्ग पर गुलमोहर के पौधे लग रहे हैं तो उस पूरे मार्ग पर गुलमोहर के पौधे ही लगाए जाएंगे।


इन पौधों का होगा रोपण

पौधों की प्रजाति संख्या
अमलताश 200

कचनार 200
बाटल ब्रश 200

गुलमोहर 200
टेकोमा 200


व्यापारी गोद लें विद्युत पोल

नगर को सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन नगर में लगे पोलों को तिरंगी लाइटों से सजाने की तैयारी भी कर रहा है। उसके द्वारा कुछ क्षेत्रों में यह लाइटें लगाई भी गई थी। इनमें से या तो ज्यादातर लाइटें खराब हो चुके हैं या फिर किसी ने उखाड़ दिया है। जिसे देखते हुए प्रशासन व्यापारियों को विद्युत पोल गोद देने की तैयारी में हैं। सड़क के किनारे के जो बड़े व्यापारी हैं उनके द्वारा पोल को गोद लेकर उसे तिरंगे के कलर की लाइटों से सजाया गया जाएगा। उसकी देखरेख भी व्यापारियों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें