जनता इंटर कॉलेज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के समरसता रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंच
- फोटो : अरीशा नाज।
अहरौला। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने 22 फरवरी को प्रस्तावित समरसता रैली की तैयारियों का बृहस्पतिवार को जनता इंटर कॉलेज परिसर पहुंच जायजा लिया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से रूट चार्ट, व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों की जानकारी ली और चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी विभाग के अधिकारी की अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो उसे डिप्टी सीएम के संज्ञान में लाया जाएगा, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। अरुण राजभर ने लोगों को समरसता रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रण-पत्र वितरित किया और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। कहा कि वर्ष 1989 में मुलायम सिंह यादव के कार्यक्रम के बाद पहली बार इस मैदान में इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है और 22 फरवरी को मैदान जनसमूह से खचाखच भरा रहेगा। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गौड़, युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, रमाशंकर राजभर, मुन्ना सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।